Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे हीट वेव का अलर्ट, 10 जिलों में लू का ऑरेंज व 12 जिलों मे में येलो अलर्ट, पारा पहुँचा 47 डिग्री पार

मई के तीसरे सप्ताह में हरियाणा तपने लगा है। 10 जिलों में तो भीषण गर्मी पड़ रही है। सिरसा में दूसरे दिन भी 47 डिग्री के पार पारा रहा। राज्य के 6 जिले ऐसे भी हैं, जहां का तापमान 46 डिग्री पार हो चुका है।

आज यहां भी पार 47 के पार हो जाने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान से आने वाली हवाओं ने हालात खराब किए हैं। संभावना है कि आज या कल से धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

हीट वेव को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य 12 जिलों में भी हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट किया गया है।

मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को अलर्ट किया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलें। इस दौरान हीट वेव यानी लू की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग (IMD) ने यह भी संभावना जताई है कि बीच-बीच में एक या दो पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हरियाणा में 31 मई तक गर्मी का प्रकोप पीक पर रह सकता है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत 20 करोड़ यूनिट से ज्यादा पहुंच सकती है।

Exit mobile version