Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 14 जिलों में लू का अलर्ट:24 घंटे में तापमान 45 डिग्री पार

हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसे देखते हुए प्रदेश के 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। नूंह सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून तक प्रदेश में हालात ऐसे ही बने रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में पारा 48 डिग्री तक जा सकता है।

मौसम विभाग ने 12 जून यानी आज 14 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल शामिल हैं। जबकि 13 जून को पूरे हरियाणा में भीषण गर्मी के साथ लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 14 जून को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

सिरसा का पारा 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हिसार 45.1, जींद 45.5, रेवाड़ी 44.1, सोनीपत 45.0, कुरुक्षेत्र 43.1, रोहतक 45.1, अंबाला 44.1, करनाल 42.6, दादरी 44.8, पानीपत 42.8, महेंद्रगढ़ 44.4, यमुनानगर 43.4, गुरुग्राम 43.4, पंचकूला 42.4, पलवल 43.5 दर्ज किया गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 4.0 डिग्री तक ज्यादा हो गया है।

Exit mobile version