Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में फिर गर्मी का दौर, 39 पहुंचा पारा:4 दिन में 3.5 डिग्री बढ़ा; कल से मौसम में बदलाव के आसार, हल्की बूंदाबांदी होगी

हरियाणा में मानसून के कमजोर पड़ते ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चार दिन में दिन के अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालात ये हो गए हैं कि 24 घंटे में पारा 39.0 डिग्री पहुंच गया है। सिरसा सबसे गर्म दर्ज किया गया, यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि 4 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान प्रदेश के 9 जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

प्रदेश के जिन जिलों में 4 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है, उनमें यमुनानगर, सिरसा, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात शामिल हैं। तीन दिन से लगातार धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Exit mobile version