Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मौसम में बदलाव के साथ बढ़ी उसम, हरियाणा का ये जिला रहा सबसे गर्म

मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। धूप खिलने और उमस होने के कारण सिरसा का तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

तापमान में बदलाव के साथ ही आद्रता भी बढ़ गई है। तापमान बढ़ने के साथ ही 20 जुलाई को कुछ जिलों में ही वर्षा की संभावना है। 21 से प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि के चलते सिरसा सबसे गर्म रहा। इसके अलावा हिसार का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री तक पहुंच गया है।

इसके साथ ही सिरसा का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री तक पहुंचा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी दिन में बढ़ती उमस से परेशान हो गया है। वहीं आद्रता भी बढ़ी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 को एक-दो जिलों में ही वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 21 जुलाई को प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा हो सकती है।

Exit mobile version