Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे गर्मी का कहर, एक की हुई मौत, 10 जिलों मे हीट वेव का अलर्ट जारी

हरियाणा समेत पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में गर्मी खूब तेवर दिखा रही है। गर्मी से आमजन बेहाल है। हरियाणा के 10 जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

गर्मी के रूौद्र रूप से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा!

इसको देखते हुए 26 मई तक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में रेड अलर्ट जारी कर रखा गया है।

वहीं मौसम विभाग ने पंजाब के 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां तापमान 45 डिग्री के पार होने के आसार हैं। अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा के अलावा बरनाला, मानसा में रेड अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ में भी गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। दिन के साथ ही अब रात का तापमान भी चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 27 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में आज हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, सोलन व सिरमौर शामिल हैं। पहाड़ों पर 6 दिन से हीट वेव चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में फिलहाल के दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री, और रात का 4.9 डिग्री पारा ज्यादा चल रहा है। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। हरियाणा के हांसी में बीत कल (22 मई) डिहाइड्रेशन से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला भी सामने आया है।

गर्मी के रेड अलर्ट के बीच 25 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है। नौतपा के दौरान लगातार 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह हर साल आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं।

Exit mobile version