निजी अस्पतालों में ईलाज करवाने वाले मरीजों की दिक्कतें आज बढ़ जाएंगी। प्रदेश भर के निजी अस्पताल आज यानी 4 अप्रैल को ठप रहेंगे। IMA ने इसकी घोषणा की है। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने राजस्थान के जयपुर में चल रहे राइट-टू-हेल्थ बिल के खिलाफ प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। निजी अस्पतालों के ठप होने के कारण सिविल अस्पतालों पर भार बढ़ जाएगा, इसीलिए यहां के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

बता दें कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए राइट-टू-हेल्थ का बिल लेकर आई है। जिसका पिछले कई दिनों से डॉक्टर्स विरोध कर रहे हैं। अब इनको समर्थन देने के लिए हरियाणा के डॉक्टर्स भी आज जयपुर जाएंगे। बता दें कि आज सुबह 6 बजे से लेकर कल सुबह 6 बजे तक ये हड़ताल रहेगी। निजी अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी दोनों सेवाएं बाधित रहेंगी। सिरसा ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों में ये हड़ताल रहेगी। अब देखना ये है कि प्रदेश के सरकरी अस्पताल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को कैसे मैनेज करते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!