Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई, सरकार फेल, डॉक्टर, नर्स हड़ताल करने पर मजबूर : इशपुनियानी

Rohtak: शोरी क्लॉथ मार्केट के प्रधान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलशन इशपुनियानी ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं। सरकार जनता को स्वास्थ्य सेवाएं देने में बिल्कुल विफल साबित हुई है। अब डॉक्टर मांगों को लेकर हड़ताल कर हैं। धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर भाजपा सरकार में धरने पर बैठकर नारेबाजी करने पर मजबूर हैं। डॉक्टर्स की ऐसी हालात पहले कभी नहीं देखी। दूसरी ओर पीजीआई का नर्सिंग स्टाफ भी आंदोलन कर रहा है। आज 2 घंटे की हड़ताल की है, जिसका सीधा असर मरीजों पर पड़ा है। सरकार की हठधर्मिता का खामियाजा आम मरीज भुगत रहे हैं। गुलशन इशपुनियानी ने कहा कि मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है, क्योंकि इलाज करने वाले डॉक्टर सरकार की पॉलिसी से नाराज हैं। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का दिवाला निकला हुआ है। सरकारी अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं, ऊपर से डॉक्टर भी अब हड़ताल पर हैं। ऐसे में गरीब जनता इलाज कहां करवाए। गुलशन इशपुनियानी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कभी डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया गया। डॉक्टर बनने के लिए बॉन्ड की राशि एक करोड़ रुपए कर दी गई है, ये चिकित्सा पेशे ही नहीं, बल्कि जनता के लिए भी घातक है। आम परिवार का बच्चा कभी डॉक्टर बनने का सपना भी नहीं देख सकता। गुलशन ने कहा कि सरकार को बॉन्ड राशि कम करनी चाहिए, ताकि आम परिवार के बच्चे को भी डॉक्टर बनने का मौका मिले।

डॉक्टरों की कमी से जनता परेशान

कांग्रेस नेता गुलशन इशपुनियानी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। किसी भी सरकारी अस्पताल में पूरे डॉक्टर नहीं हैं। सरकार डॉक्टरों की कमी पूरी करे ताकि जनता इलाज के लिए महंगे प्राइवेट अस्पतालों के धक्के ना खाए।

ऐसे हालात कभी नहीं देखे, बनेगी कांग्रेस सरकार

गुलशन इशपुनियानी ने कहा कि डॉक्टर तो मरीज देख ही नहीं रहे साथ ही पीजीआई का नर्सिंग स्टाफ भी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहा। गुलशन ने कहा कि ऐसी हालत स्वास्थ्य सेवाओं की पहले कभी नहीं हुई। प्रदेश की जनता और कर्मचारी कांग्रेस सरकार को याद कर रहे हैं। सभी ने मन बना लिया है कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में हरियाणा की कमान होगी। तभी है वर्ग का भला हो सकता है।

Exit mobile version