Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पंजाब के सेहत मंत्री बोले चंडीगढ़ में नहीं बनने देंगे हरियाणा विधानसभा बिल्डिंग- पंचकूला या फरीदाबाद में बना ले हरियाणा सरकार

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने यह ऐलान किया है, कि हरियाणा चाहे तो पंचकूला, फरीदाबाद या कुरुक्षेत्र में विधानसभा भवन बना ले। हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ में विधानसभा की बिल्डिंग नहीं बनने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। हरियाणा भी पंजाब से गया है। चंडीगढ़ पहले से पंजाब का है। विधानसभा भवन भी पंजाब का है, वह भाईचारे के तौर पर हरियाणा को दी है।

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कल कहा कि चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का नया भवन बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी मंजूरी दे दी है। अभी हरियाणा और पंजाब विधानसभा एक ही बिल्डिंग परिसर में चल रही है।

खट्‌टर का बयान आते ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी केंद्र से जमीन मांग ली। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट अलग-अलग करने के लिए पंजाब को केंद्र सरकार चंडीगढ़ में जमीन दे।

Exit mobile version