Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हेड कांस्टेबल सिंघम को सरकार और विभाग पर सवाल उठाना पड़ा भारी, पानीपत एसपी ने किया बर्खास्त…जानें पूरा मामला

पानीपत जिले के चर्चित हेड कांस्टेबल आशीष कुमार उर्फ सिंघम के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। एसपी शशांक कुमार सावन ने आशीष को तत्काल प्रभाव से नौकरी से मुक्त कर दिया है। आशीष के बर्खास्तगी आदेश में मुख्य रूप से तीन बड़ी बातें लिखी गई हैं।

जिनमें से पहला है निरंतर अनुशासनहीनता में रहना। दूसरी वर्दी पहनकर अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना और प्रशासन को चुनौती देना है। तीसरी बड़ी बात लिखी गई है कि प्रशासन के लिए हमेशा कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा करना जरूरी होता है। अर्थात बचाने वाले के भक्षक बनने की बात को इस बिंदु में दर्शाया गया है।

पिछले दिनों आशीष ने शहर के टीडीआई पुल के पास कुछ पुलिसकर्मियों और निजी वाहन चालकों का वीडियो बनाया था। जिसमें आशीष ने घूसखोरी का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर वहां तैनात एएसआई और आशीष के बीच बीच सड़क हाथापाई हो गई। जिसका वीडियो भी आशीष ने वायरल कर दिया था।

आशीष ने केस दर्ज होने की बात पता चलने के बाद खुद गिरफ्तारी की बात कही थी। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने सभी पहलुओं को सुनने के बाद आशीष को जेल भेज दिया। अगले दिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। 7 दिन बाद जब दोबारा याचिका दाखिल की गई तो उसे मंजूर कर लिया गया। फिलहाल आशीष जेल से बाहर है।

Exit mobile version