Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में तैनात हरियाणा पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने घरेलू कलह के चलते की खुदकुशी: छोड़ा सुसाइड नोट; पत्नी समेत 3 पर FIR

रोहतक में तैनात हरियाणा पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने घरेलू कलह के चलते खुदकुशी कर ली। हेड कॉन्स्टेबल संजय ने 4 जुलाई को रोहतक के पास से गुजरने वाली जेएलएन नहर में छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसकी तलाश में रोहतक पुलिस और एनडीआरएफ की टीम द्वारा नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी।

जवान का शव आज झज्जर के गांव बाकरा के पास से गुजरने वाली नहर में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। बाद में परिजनों को बुलाया गया। शव का पोस्टमॉर्टम झज्जर के नागरिक अस्पताल में किया गया। पुलिस ने संजय की पत्नी और उसके 2 दोस्तों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गुरूवार को संजय ड्यूटी के बाद स्कूटी पर गया। इसके बाद वह बोहर बाइपास पहुंचा। वहां उसने स्कूटी और उसमें सुसाइड नोट छोड़ दिया। इसके बाद जेएलएन नहर यानी जवाहर लाल नेहरू कनाल में छलांग लगा दी। वहां से गुजरते लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर उसी दिन तलाश की लेकिन हेड कॉन्स्टेबल का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद से पुलिस नहर को छान रही थी।

जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय संजय पुत्र दलीप निवासी गांव बुटाना कुंडू जिला सोनीपत के रूप में हुई l संजय हरियाणा पुलिस में था और फिलहाल वह रोहतक पुलिस लाइन में हेड कॉन्स्टेबल तैनात था l संजय का एक 13 साल का बेटा और एक 5 साल की बेटी है l वह अपने परिवार के साथ रोहतक में सनसिटी सेक्टर 35 में रहता था। वह 20 साल पहले हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था।

झज्जर के बेरी थाना से आए जांच अधिकारी एसआई जयकरण के मुताबिक बाकरा गांव के पास से गुजरने वाली नहर में शव मिला था। शव पुलिस हेड कॉन्स्टेबल संजय का है। इसकी पत्नी भी टीचर की नौकरी करती है। संजय ने घरेलू कारणों के चलते जेएलएन नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। रोहतक थाने में उसकी पत्नी व अन्य दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज है।

संजय के भाई रूपराम ने पुलिस को बताया कि उसकी 2005 में सुदेश से शादी हुई थी। उसकी पत्नी सुदेश अपने 2 शिक्षक मित्र साथियों प्रवेश और संदीप के साथ संजय को प्रताड़ित कर रही थी। वह उसे कई तरह के ताने मारती थी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें लिखा कि वह पत्नी सुदेश से बहुत प्यार करता था लेकिन वह कभी उसे समझ नहीं पाई। उसने अपने 2 मित्रों के बहकावे में घर बर्बाद कर दिया। संजय ने अपनी प्रॉपर्टी बेटा और बेटी के नाम पर करने के लिए कहा था।

Exit mobile version