Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गोहाना में हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, अन्य पुलिसकर्मियों की जांच जारी

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गोहाना सदर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल बलराम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। व्यापारी से काम के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। जैसे ही बलराम ने राशि ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसीबी इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस प्रकरण में अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घटना के बाद गोहाना पुलिस महकमे में हड़कंप है। फिलहल टीम मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version