उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक को अपनी प्रेमिका से चोरी छुपे मिलना भारी पड़ गया I शुक्रवार शाम को 21 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका को उसके माता-पिता ने सार्वजनिक रूप से पीट दिया, क्योंकि वे एक ऐसे रिश्ते में थे, जिसे वे पसंद नहीं करते थे। यह घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगोपाल चौराहा पर देखने को मिली। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, प्रेमी जोड़े की पहचान रोहित और उसकी प्रेमिका के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहित और उसकी प्रेमिका सड़क किनारे एक दुकान पर चाऊमीन खा रहे थे। इसी दौरान रोहित के माता-पिता शिवकरण और सुशीला वहां पहुंचे। इस दौरान जब प्रेमी जोड़े के माता पिता ने दोनों को साथ में देखा तो वो गुस्सा हो गया। इस दौरान सुशीला ने अपने बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड को भी पीटा, उसे बालों से घसीटा। इस दौरान जब दोनों ने स्कूटी से भागने का प्रयास किया तो सुशीला ने उनकी वहां भी पिटाई कर दी। इस दौरान रोहित के पिता ने भी उसे चप्पल और थप्पड़ मारे।

पुलिस कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग करने में कामयाब रही। अधिकारियों के एक बयान के मुताबिक, “इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के बाद अलग कर दिया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!