देश के सबसे बड़े निजी बैंक एडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। आज शाम छह बजे से कल रात 10 बजे तक ग्राहक कुछ ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा 11 अगस्त को भी ग्राहकों के लिए कुछ सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। शेड्यूल्ड मेंटेनेंस की वजह से बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में-

28 घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होगी ये सेवा
एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को ई-मेल द्वारा जानकारी दी कि 7 अगस्त को शाम 6 बजे से 8 अगस्त की रात 10 बजे तक, यानी 28 घंटों के लिए बैंक ग्राहक नेट बैंकिंग और और मोबाइल बैंकिंग एप पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट न तो देख पाएंगे और न ही इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसलिए अगर आपका भी खाता एचडीएफसी बैंक में है और आपको इससे संबंधित कोई कार्य करना है, तो उसे शाम छह बजे से पहले ही कर लें।

11 अगस्त को डेबिट व क्रेडिट कार्ड से संबंधित सेवा होगी प्रभावित
इसके 11 अगस्त को दोबारा मेंटेनेंस के काम के कारण रात 12:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से संबंधित सेवाएं बंद रहेंगी। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!