नारनौल में पुलिस ने HCS अधिकारी एवं फरीदाबाद नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर के पिता को दहेज केस में गिरफ्तार किया है। वे दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। आरोप है कि बेटे की सगाई के बाद उन्होंने दहेज के रूप में 25 लाख रुपए लिए थे।

बेटे को SDM बनाने के लिए फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपए की और डिमांड की। जब लड़की के घरवालों ने पैसे नहीं दिए तो रिश्ता तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।

नारनौल के DSP हरदीप सिंह ने बताया कि आज दिल्ली पुलिस के SI को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर सौंप दिया है। रिमांड के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बातचीत के दौरान करण बीच में बोला कि फिलहाल मेरे सिलेक्शन में लाखों रुपए खर्च हो गए हैं। हमें और पैसों की जरूरत है। आप फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपए और दे दो। वह SDM बन गया है तो उसका रुतबा और बनेगा। इतना तो आप कर ही सकते हो। वैसे भी आज हमारे पास रिश्तों की कोई कमी नहीं है। 80 लाख रुपए का टीका (रिश्ता) तो उसके फूफा राजकुमार ही दिलवा रहे हैं।

महिला ने बताया कि इस पर हमने कहा कि हमारे पास जो कुछ था, वह पहले ही दे चुके हैं और कुछ नहीं है। बाद में फोन पर बातचीत हुई तो करण के जीजा ने कहा कि आप बेटी को बुला लीजिए, करण के साथ दिल्ली की कोर्ट में शादी करवा देंगे। बाद में करण ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उनका जीजा हमें डराने लगा।

महिला का कहना है कि उनको यह कह कर धमकाया गया कि वह दिल्ली पुलिस में है, उनको झूठे केस में फंसा देगा या एनकाउंटर करवा देगा। इसके बाद उनके साथ रिश्ता तोड़ दिया। उनसे पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!