Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पीजीआई डॉक्टरों के समर्थन में आई एचसीएमएस:​​​​​​​बोले- कोलकाता महिला डॉक्टर से दरिंदगी में एक साथ, कार्यस्थलों पर दे सुरक्षा

कोलकाता की महिला डॉक्टर से रेप व हत्या की घटना के बाद रोहतक पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं रविवार को एचसीएमएस (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज) एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पीजीआईएमएस में आरडीए अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही चल रहे विरोध प्रदर्शन पर चर्चा की और कहा कि वे भी इस आंदोलन में साथ हैं।

एचसीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत राठी और आरडीए के अध्यक्ष डॉ. प्रज्ज्वल ने संयुक्त रूप से कहा कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में पीजी रेजिडेंट के क्रूर बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ लड़ाई में सभी डॉक्टर एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति से प्रेरित लोगों की भीड़ ने शांतिपूर्वक विरोध कर रहे स्थानीय डॉक्टरों पर हमला किया और सबूतों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। डॉक्टरों और पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए भागना और छिपना पड़ा।

इस मामले में जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए, मृत्युदंड की सजा मिलनी चाहिए। सच सामने आना चाहिए, ऐसे में आखिर कौन सी बड़ी बात छिपाई जा रही है। जिसे उजागर करना चाहती। डॉक्टरों ने जल्द से जल्द एक केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम की मांग की हैं, ताकि सभी अस्पतालों में कार्य स्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान एचसीएमएसए से डॉ. विश्वजीत राठी, डॉ. भंवर सिंह, डॉ. कुलदीप, डॉ. मनोज, डॉ. रोहित कपूर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मोहित गिल, डॉ. जितेंद्र व आरडीए से डॉ. प्रज्ज्वल, डॉ. अनूप, डॉ. अमनदीप मित्तल, डॉ. संजू आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version