Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

HBSE ने जारी किया 12वीं कम्पार्टमेंट का रिजल्ट:71.90 प्रतिशत विद्यार्थी पास

भिवानी में स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा जुलाई-2025 में आयोजित करवाई गई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा का परिणाम 71.90 फीसदी रहा है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।

इसकी जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 16 हजार 300 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 10 हजार 72 छात्र एवं 6 हजार 228 छात्राएं शामिल रहे थे। यह परीक्षा प्रदेशभर के 65 केंद्रों पर 4 जुलाई को संचालित करवाई गई थी।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में शामिल हुए 16 हजार 300 परीक्षार्थियों में से 11 हजार 719 उत्तीर्ण हुए और 4 हजार 422 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट रही है। इस परीक्षा में 10 हजार 72 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 7 हजार 206 छात्र पास हुए और 2 हजार 774 छात्रों की कम्पार्टमेंट रही, जिनकी पास प्रतिशतता 71.54 रही।

वहीं 6 हजार 228 छात्राएं शामिल हुई। जिनमें से 4 हजार 513 छात्राएं पास हुई और 1 हजार 648 छात्राओं की कम्पार्टमेंट रही। जिनकी पास प्रतिशतता 72.46% रही। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच एवं पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version