Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

HBSE बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए एडमिट कार्ड, अभी इस तरह करे डायरेक्ट डाउनलोड

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से सेकेंडरी और सीनियर सेकंडरी( पूर्ण विषय /अंशिक अंक सुधार ) अतिरिक्त विषय व रिअपीयर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बता दे कि आप बोर्ड की Website www.bseh.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड Download कर सकते हैं। वही डॉक्टर जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षाएं 29 September से लेकर 17 अक्टूबर तक चलेंगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:30 बजे तक रहेगा।

इस परीक्षा में कुल 30,584 परीक्षार्थी भाग लेंगे, जिसमें 20,294 छात्र व 10,290 छात्राएं हैं. जिले भर में 44 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी। सेकेंडरी परीक्षा में 9420 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, जिनमें 5578 छात्र व 3642 छात्राएं शामिल है। इसी प्रकार सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 6142 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 4491 छात्र व 1651 छात्राएं हैं। इसी प्रकार सेकेंडरी ओपन बोर्ड की परीक्षा में 8522 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5138 छात्र व 3384 छात्राएं तथा सीनियर सेकंडरी की परीक्षा में 6500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 4887 छात्र व 1613 छात्राएं शामिल है।

डॉ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए 60 प्रभावी उड़न दस्तों का भी गठन किया गया है। यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र विवरणों में किसी प्रकार की कोई गलती है, तो वह 22 September तक किसी भी कार्य दिवस मे संबंधित मूल Document साथ लाकर बोर्ड में गलती सही करवा सकता है। परीक्षा समाप्ति फोटो व हस्ताक्षर संबंधित त्रुटि ठीक नहीं की जाएगी। परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश पत्र A4 साइज पेपर पर ही Print करवाएं।

साथ ही अपना रंगीन Photo प्रवेश पत्र पर चिपकाए, जो आवेदन Form भरते समय लगाया गया था। यदि किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की सुविधा लेनी है, तो उसे परीक्षा शुरू होने से पहले ही बोर्ड कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया मेडिकल प्रमाण पत्र, लेखक की 2 फोटो व लेखक के लिए प्रार्थना पत्र इत्यादि से संबंधित दस्तावेज देकर अनुमति लेनी होगी।

Exit mobile version