हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी ने आज दोपहर 2:30 बजे के बाद HBSE 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। हालांकि हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 का लिंक शाम 5 बजे bseh.org.in पर एक्टिव किया जाएगा। नतीजों की जांच करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने कक्षा 12 के परिणामों में लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51 प्रतिशत रहा है, जबकि 83.96 प्रतिशत लड़कों को सफलता मिली है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र 87.71 प्रतिशत की सफलता दर के साथ शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों से आगे रहे हैं। इसके तहत, शहरी क्षेत्र के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96% है। वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 89.72 रहा, जबकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 85.46 फीसदी छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in रिजल्ट 2022 पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, “हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2022” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, एचबीएसई बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 विंडो आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब एडमिट कार्ड पर बताए अनुसार आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर या नाम दर्ज करें। इसके बाद दिए गए कैप्चा को भरें। ‘परिणाम खोजें’ पर क्लिक करें। अब HBSE Class 12th result 2022 हरियाणा बोर्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

