Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आसमान से आफत बरसी! दिल्ली एयरपोर्ट में भरा पानी, सड़कें बनीं तालाब

दिल्ली में भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जलभराव हो गया. खराब मौसम का असर उड़ानों पर भी पड़ा. शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच कुल नौ उड़ानों को दूसरे शहरों के एयरपोर्ट पर भेजना पड़ा. इनमें चार उड़ानें जयपुर, चार लखनऊ और एक उड़ान अहमदाबाद डायवर्ट की गई. इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

कांग्रेस के एक्स हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए Beach View की सुविधा दी गई है. अब यहां यात्री बरसाती पानी की लहरों का आनंद उठा रहे हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि दिल्ली में हुई तेज बारिश से महिपालपुर इलाके में कई जगह पानी भर गया.

दिल्ली-NCR में शुक्रवार, 4 सितंबर को एक बार फिर मौसम बिगड़ गया. कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चल रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि थोड़े समय में बारिश काफी तेज हो सकती है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है.

Exit mobile version