Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणवी सिंगर रोहतकिया का गाना भी बैन:10 महीने पहले रिलीज हुआ, 10 मिलियन व्यूज थे; अब तक 10 सॉन्ग यूट्यूब से हटाए जा चुके

हरियाणवी इंडस्ट्री में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर सरकार की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मासूम शर्मा, राहुल पुट्ठी, अंकित बालियान के बाद अब फेमस गायक अमित सैनी रोहतकिया का गाना भी यूट्यूब से हटाया दिया है। सरकार ने रोहतकिया के ऑफिशियल चैनल से एफिडेविट गाने को पॉलिसी का हवाला देते हुए रिमूव कर दिया है। इससे मामला फिर से गरमा गया है।

अमित सैनी रोहतकिया ने ”हम जिस्सा लेवण आ रहे, तेरा एफिडेविट ना चाहिए” गाना 10 माह पहले यूट्यूब पर अपने ऑफिशियल चैनल पर अपलोड किया था। इस पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके थे। अब यूट्यूब पर इस गाने को ओपन कर रहे हैं तो सरकार की ओर से कानूनी शिकायत के कारण यह सामग्री इस देश डोमेन पर उपलब्ध नहीं है, लिखा आ रहा है। 

गाना हटने के बाद अमित सैनी रोहतकिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। पोस्ट में लिखा कि अपना गाना डिलीट होने पर कुछ भाइयों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साथ ही हंसने वाले इमोजी भी लगाए गए हैं। बता दें पिछले दिनों सिंगर मासूम शर्मा समेत 3 कलाकारों के जिन गानों को यूट्यूब से हटाया गया था।

Exit mobile version