सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर अंकित बालियान 005 नाम के फर्जी अकाउंट से हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। मासूम शर्मा अपने गाने ‘एक खटोला जेल के भीतर’ के लिए काफी मशहूर हैं और कई फमस गानें बना चुके हैं।

मासूम शर्मा के लिए धमकी भरा वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और एसटीएफ ने इस बारे में जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में पाया गया कि ये एक फेक अकाउंट है, लेकिन ये अकाउंट किसने बनाया, किस फोन में एक्टिव है और इसके पीछे कौन है, इस बारे में अभी जांच चल रही है।
सिंगर मासूम शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें भी अपने नए गाने तत्वदर्शी के लिए धमकी मिल रही है। अपने इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में मासूम शर्मा ने पहले अंकित बालियान की मौत पर दुख जताया और उनके लिए इंसाफ की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि ‘अंकित के साथ मेरा अच्छा रिश्ता था, उसने मेरे कई गानों में आवाज दी साथ में बतौर मॉडल भी रहे लेकिन उनकी मौत ने काफी हैरान कर दिया है।’ उन्होंने सरकार से मदद मांगते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग की।