Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणी सिंगर केडी का गाना भी यूट्यूब से हटाया:दावा-गाने में न बदमाशी, न गन कल्चर प्रमोट, केवल टाइटल से ही बैन हुआ

केड़ी ने हाल ही में ‘वैपन’ नाम से एक रोमांटिक गाना लांच किया था। इस गाने में एक्टिंग प्रांजल दहिया ने की है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 20 लाख से अधिक लोग देख चुके है। वही हरियाणवी सिंगर कुलबीर दनौदा उर्फ केडी का कहना है कि यह एक रोमांटिक गाना है लेकिन इस गाने का टाइटल नाम में जरूर वैपन शब्द था। शायद इसलिए ही इस गाने को यूट्यूब पर बैन कर दिया गया है। 


वैपन गाना बैन होने के बाद केडी ने कहा कि उसका वैपन गाना 2024 के शुरूआती महीने में आया था। गाना बहुत अच्छा चला था और दो मिलियन से ज्यादा व्यूज इस गाने पर थे। रोमांटिक गानों की श्रेणी में यह गाना है। कुछ दिन पहले उनकी टीम को पता चला कि यह गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। गाने को हटाने को लेकर न तो किसी तरह की मेल आई और न ही पहले किसी तरह की वार्निंग आई।


  
इस गाने के बैन होने के बाद सिंगर केडी ही नहीं, दूसरे कलाकार भी हैरान हैं। कलाकारों का कहना है कि आखिकर गाने डिलीट या बैन करने का आधार क्या है। हालांकि गाने में दो बार डमी बंदूक दिखाई दे रही हैं। इसे लेकर केडी का कहना है कि गाने में बंदूक या गोली चलाते हुए का कोई सीन नहीं है। दो जगह केवल कंधे पर बंदूक रख कर चल रहे हैं

Exit mobile version