Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड, 5 दिन बाद सोनीपत के 2 शूटर मुठभेड़ में ढेर; शामली में 20 से ज्यादा गोलियां मारी

हरियाणवी गायक अंकित बलियान केस में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। आज सुबह 5 दिन बाद शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए। दोनों गोगी गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं और सोनीपत जिले के निवासी बताए जा रहे है।

ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा, “शामली कोतवाली के पास अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी। CCTV फुटेज की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ से पता चला कि इस घटना में चार शूटर शामिल थे; वे दो मोटरसाइकिलों पर भाग गए। उनका लगातार पीछा किया गया। 

आज सुबह, शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए। उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिससे हमारे दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। बाकी शूटरों और गैंग के सीनियर सदस्यों के बारे में जांच चल रही है; उन सभी को सज़ा दिलाई जाएगी।”

बता दें कि 26 अगस्त को  हरियाणा के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी के शामली में जिम से बाहर निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिम के बाहर हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है।

Exit mobile version