Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर काला खैरमपुरिया गिरफ्तार:थाईलैंड में छिपा था; इनेलो नेता के शोरूम पर कराई फायरिंग

हरियाणा की गुरुग्राम STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने कुख्यात गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। काला खैरमपुरिया थाइलैंड में छिपा था। STF ने वहीं से उसे दबोचा है।

कुछ दिन पहले खैरमपुरिया ने ही भाऊ गैंग के गुर्गों के जरिए हिसार में महेंद्रा शोरूम के मालिक एवं इनेलो नेता से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा दो अन्य व्यापारियों से 2-2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

काला खैरमपुरिया की गिरफ्तारी को लेकर गुरुग्राम पुलिस आज दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पुलिस अधिकारी इसकी गिरफ्तारी से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।

पिछले महीने हिसार में नई ऑटो मार्केट में इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में 3 नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। दहशत के चलते लोग दुकानों में छिप गए। 2 बदमाशों के हाथों में हथियार थे। यहां करीब 30 राउंड फायर किए गए।

शोरूम के सामने के शीशे टूट गए, और एक गाड़ी के आगे के शीशे में भी गोली लगी। बदमाशों ने शोरूम के काउंटर पर फिरौती के लिए एक पर्ची भी फेंकी, जिसमें 5 करोड़ रुपए मांगे गए। बदमाश फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

Exit mobile version