Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा का दम! गोल्ड के लिए आज रिंग में उतरेंगे 7 हरियाणवी बॉक्सर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदेश के सात बॉक्सर आज फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे और गोल्ड मेडल के लिए अपना दम दिखाएंगे। इनमें भिवानी की प्रिया घनघस, साक्षी चौधरी, जैस्मिन लंबोरिया, प्रीति पंवार और सचिन सिवाच, हिसार के अंकुश पंघाल तथा हांसी के नरेंद्र बेरवाल शामिल हैं।

सभी मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई। कई खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले 5-0 के एकतरफा अंतर से जीते, जबकि जैस्मिन लंबोरिया ने रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (RSC) के जरिए जीत दर्ज की। अब सभी की नजर फाइनल मुकाबलों पर है, जहां हरियाणा के ये सातों मुक्केबाज भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से रिंग में उतरेंगे।

प्रदेशभर में खिलाड़ियों के परिवारों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। हरियाणा के इन मुक्केबाजों से भारत को कई गोल्ड मेडल की उम्मीदें हैं और आज का दिन भारतीय बॉक्सिंग के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Exit mobile version