Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के प्रेमीयुगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या; 4 दिन पहले हुए थे लापता- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

करनाल के रहने वाले युवक-युवती के शव उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुए हैं। दोनों पिछले लगभग 4 दिनों से घर से लापता थे। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को करनाल लाया गया। यहां परिजनों ने लड़की के घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

मृतक की पहचान उत्तम कॉलोनी के रहने वाला विवेक (19) के रूप में हुई है। उसका घर के पास में ही नाना के यहां रह रही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल युवती जगाधरी गई हुई थी। विवेक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने उससे युवती के बारे में बातचीत भी की थी, लेकिन उसने यही बताया था कि वह सिर्फ पढ़ाई के सिलसिले में उससे बात करता है। उसका किसी तरह का कोई भी प्रेम प्रसंग नहीं है।

परिजनों ने बताया कि 27 अप्रैल को विवेक घर से कहीं चला गया। शाम को युवती भी जगाधरी से लापता हो गई। इसी बीच लड़की के घर वालों ने उनके परिवार को धमकी दी कि यदि विवेक कहीं मिल गया तो उसके जान से मार देंगे। बाद में यह तय हुआ कि दोनों परिवार उनको मिलकर ढूंढेंगे। किसी तरह की पुलिस को शिकायत नहीं दी जाएगी।

जांच में पता चला कि पहले विवेक अंबाला गया था। युवती भी जगाधरी से अंबाला आई। अंबाला से दोनों ऋषिकेश चले गए। वहां पर दोनों ने शादी की है। 29 अप्रैल को दोनों मथुरा आ गए। रात के समय उनके पास पुलिस का फोन आया कि विवेक का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद वह मथुरा पहुंच गए। उनका आरोप है कि पुलिस ने युवती की लाश नहीं दिखाई। जिसके बाद पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को करनाल लाया गया।

यहां उसका संस्कार किया गया। विवेक के परिजनों ने लड़की के घर वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस को करने की बात कही।

Exit mobile version