Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 26 साल बाद मई सबसे गर्म:5 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद

हरियाणा में 26 साल बाद मई सबसे गर्म है। सिरसा में दिन का पारा 48.4 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे पहले 26 मई 1998 को हिसार का पारा 48.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री तक ज्यादा हो चुका है।

पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.6 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नारनौल में दिन का पारा सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है। जबकि रोहतक में 5.8 डिग्री और अंबाला में 5.6 डिग्री तक तापमान ज्यादा हो गया है। मई महीने में सामान्य से 71 % तक कम बारिश हुई है। अभी बारिश के आसार न के बराबर हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात में अगले 4 दिनों में पारा बढ़ सकता है। दिन के तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। 30 मई को तापमान कम होने के आसार हैं।

हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए 5 जिलों के DC ने 12वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इनमें भिवानी, सिरसा, करनाल, जींद और पानीपत शामिल हैं। झज्जर और गुरुग्राम में 8वीं क्लास तक और रेवाड़ी, कैथल, अंबाला, फरीदाबाद, सोनीपत समेत सभी जिलों में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां 31 मई तक बढ़ाई हैं। इससे पहले 15 जिलों के DC ने कक्षा पांचवीं तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था।

Exit mobile version