Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के घुग्घू पहलवान की गोली मारकर हत्या:झज्जर में गले में पत्थर बांधकर लाश कुएं में लटकाई; भाभी से अवैध संबंधों का शक था

हरियाणा के झज्जर में गोली मारकर पहलवान की हत्या कर दी गई। शव को गांव के खेतों में बने कुएं में लटका दिया। उसके गले में पत्थर बांधा हुआ था। गुरुवार शाम को उसका शव मिला। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

गुरुवार को थाना आसौदा पुलिस ने आरोपी देवेंद्र उर्फ मोनू को शक के आधार पर गिरफ्तार किया। उसने वारदात का खुलासा किया। देवेंद्र ने मृतक के उसकी भाभी से अवैध संबंध होने पर वारदात को अंजाम दिया।

राकेश उर्फ घुग्घू पहलवान (45) बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी का रहने वाला था। वह 27 मार्च से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद 29 मार्च को राकेश की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। वह जिन लोगों से मिलता जुलता था, उनसे बातचीत की।

आरोपी देवेंद्र ने इस हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया? पुलिस इसके जवाब में उससे पूछताछ कर रही है। पूछा जा रहा है कि उसने कैसे राकेश को बुलाया, कहां ले गया, कैसे मर्डर किया, फिर कैसे शव को कुएं के पास ले गया, इस वारदात में और कितने लोग शामिल है। ऐसे ही अनेक सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

Exit mobile version