Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला ने पानीपत के तामशाबाद गांव का दौरा कर लोगों का हालचाल जाना

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला ने बुधवार को पानीपत जिले के तामशाबाद गांव का दौरा कर लोगों का हालचाल जाना और यमुना में आई दरार के कारण जरभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह बड़ी आपदा है। उन्होंने कहा कि यह सुकून देने वाली बात है कि आबादी के क्षेत्रों में पानी नहीं घुसा है। उन्होंने कहा कि स्थिति जल्द ही सामान्य होगी और सरकार की तरफ से हर संभव व्यवस्था प्रभावितों के लिए कराई जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव की अन्य समस्याओं के बारे में भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीआरओ राजकुमार भोरिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version