हमारे देश की बेटियां मेहनत और काबिलियत के दम पर खूब नाम कमा रही हैं।  ये प्रत्येक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, अब हरियाणा की बेटी शिवांगी पाठक ने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। शिवांगी ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजियसको पर तिरंगा फहराकर भारत के गणतंत्र दिवस को खास बना दिया। 

गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर शिवांगी ने भारत की शान को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। माउंट कोजियसको ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है, जिसकी ऊंचाई 2,228 मीटर (7,310 फीट) है. यह न्यू साउथ वेल्स राज्य में स्थित है और ऑस्ट्रेलियाई आल्प्स तथा कोसीयस्को नेशनल पार्क का हिस्सा है. यह चोटी ऑस्ट्रेलिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है, जिसे ‘सेवन समिट्स’ की सूची में गिना जाता है। शिवांगी ने इस चोटी पर फतह पा लिया है। 

हरियाणा की इस बहादुर बेटी का अगला लक्ष्य इंडोनेशिया की सबसे ऊंची चोटी कार्स्टेंस पिरामिड की चढ़ाई का होगा।शिवांगी ने 16 साल की उम्र में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था, जिसके लिए उन्हें  प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार भी मिल चुका है। शिवांगी ने इस कामयाबी में उसके गुरुजनों, वैदिक ग्लोबल संस्था और ऑस्ट्रेलिया की ब्राह्मण सभा का आभार जताया है। बता दें कि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शिवांगी का नाम यंगेस्ट माउंटेनियर के नाम से दर्ज है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!