Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दीपावली के तीसरे दिन भी हरियाणा की हवा खराब, कई शहरों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में

दीपावली के तीन दिन बीत जाने के बाद भी हरियाणा में हवा जहरीली बनी हुई है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब से गंभीर श्रेणी के बीच दर्ज किया गया। लोगों को सुबह से ही आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हरियाणा पर्यावरण निगरानी केंद्रों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक धारूहेड़ा का एक्यूआई 338 और दिल्ली का 326 दर्ज हुआ है, जो सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे। इसी तरह हरियाणा के रोहतक (302), जींद (305), फतेहाबाद (277), पानीपत (275) और पंचकूला (257) में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राजधानी क्षेत्र से सटे बहादुरगढ़ (315) और भिवानी (251) में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं दिखा।

प्रदेश के कुछ अन्य शहरों की स्थिति भी बेहतर नहीं रही है। इनके अंबाला 248, चरखी दादरी 263, करनाल 207, कुरुक्षेत्र 249 का दर्ज हुआ।

Exit mobile version