Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा की 28 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे: 15 भाजपा; 5 कांग्रेस समर्थित- एक AAP, एक इनेलो, एक जजपा का और 5 निर्दलीय चेयरमैन बने

हरियाणा में 28 नगर पालिकाओं में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव मतगणना पूरी हो गई है। करीब 15 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी, भाजपा-जजपा प्रत्याशी और भाजपा समर्थित चेयरमैन बने। 5 में कांग्रेस समर्थित, एक में आम आदमी पार्टी, एक में इनेलो समर्थित, एक में जजपा का और 5 में निर्दलीय चेयरमैन बने।

महम नगरपालिका के पार्षद: वार्ड 1 से कमल (586), वार्ड 2 से मोनू जागड़ा (500), वार्ड 3 रेनू (441), वार्ड 4 मोनिका (613), वार्ड 5 अनिल कुमार (256), वार्ड 6 सेंकी गिरधर (518), वार्ड 7 बसन्त लाल (666), वार्ड 8 विनोद कुमार (389), वार्ड 9 कौशल्या (341), वार्ड 10 ईश्वर (382), वार्ड 11 चंचल (569), वार्ड 12 बजरंग (559), वार्ड 13 रेनू (351), वार्ड 14 विकास (426), वार्ड 15 सुमन (492)

सफीदों: निर्दलीय अनिता रानी ने 6053 वोट के साथ जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर मंजू रोहिल्ला को 4503 वोट मिले।

नारायणगढ़: कांग्रेस समर्थित रिंकी वालिया 1061 वोट से जीतकर चेयरमैन बनीं। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी प्रीतपाल कौर रही। उन्हें 3054 वोट मिले। ममता रानी 2701 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही। आप प्रत्याशी अनीता कुमारी कुल 1124 वोट, बसपा प्रत्याशी कमला देवी को 955 वोट, इनेलो से अमिता साहनी को 255 वोट, निर्दलीय प्रध्तयाशी शैलजा शर्मा को 180 तथा नोटा को 110 वोट डले।

पुन्हाना: भाजपा के बलराज सिंगला 1680 वोट से जीतकर चेयरमैन बने।

महेंद्रगढ़: भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी जीते।

समालखा: भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल 2625 वोटों से जीतकर चेयरमैन बने। उन्हें कुल 9704 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार संजय बेनीवाल रहे, जिन्हें 7079 वोट मिले। तीसरे नंबर पर जजपा समर्थित आजाद उम्मीदवार अशोक गुप्ता रहे, जिन्हें 1996 वोट मिले। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी भरत सिंह छौक्कर को कुल 1273 वोट मिले, जो चौथे स्थान पर रहे।

करनाल: असंध में सतीश कटारिया ने भाजपा उम्मीदवार को हराया। निसिंग में रोमी सिंगल जीते।

कुरुक्षेत्र: इस्माइलाबाद नगर पालिका में आम आदमी पार्टी की निशा ने जीत दर्ज की। लाडवा नगर पालिका में BJP कैंडिडेट साक्षी खुराना प्रधान चुनी गईं। पिहोवा नगर पालिका में भी अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष चक्रपाणि ने जीत दर्ज की।

नारायणगढ़: चौथे राउंड में कांग्रेस समर्थित रिंकी वालिया 3485 वोट के साथ पहले स्थान पर। कांग्रेस समर्थित ममता रानी 2257 वोट के साथ दूसरे पर। भाजपा प्रत्याशी प्रीतपाल कौर 2229 के साथ तीसरे स्थान पर। आप प्रत्याशी अनीता 899 वोट के साथ चौथे स्थान पर है।

महम: BJP-JJP समर्थित भारती पंवार 278 वोट से जीतकर अध्यक्ष बनीं। उन्हें कुल 3296 वोट मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय अमरजीत कौर रहीं, जिन्हें 3018 वोट मिले। महम नगर पालिका में तीसरे नंबर पर क्रांति पूनिया रहीं। इन्हें महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू का समर्थन हासिल था।

नारायगगढ़: वार्ड-9 कुल वोट (693), निर्दलीय पिंकी कांगड़ा ने 373 वोट के साथ जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर निर्दलीय राखी देवी को 214 वोट मिले। तीसरे स्थान पर निर्दलीय सुनीता रानी को 98 वोट तथा नोटा को 8 वोट मिले। वार्ड-10 कुल वोट (882), AAP प्रत्याशी ओम प्रकाश ने 454 वोट हासिल करके 192 वोट से जीत दर्ज कराई। निर्दलीय जीतेंद्र सिंह को 262 वोट, निर्दलीय सुरेंद्र कौर को 160 वोट नोटा को 6 वोट मिले। वार्ड-11 (कुल वोट 1193), निर्दलीय सिम्पी गेरा को 871 वोट हासिल करके 560 वोट के मार्जन से जीत दर्ज कराई। निर्दलीय सविता को 311 वोट मिले, नोटा को 11 वोट मिले।

फिरोजपुर झिरका: भाजपा के मनीष जैन 3928 वोटों से जीते। मनीष को 7056, जय सिंह निर्दलीय को 3128 वोट मिले।

उचाना: निर्दलीय विकास उर्फ काला 626 वोटों से जीतकर चेयरमैन बन गए हैं। इन्हें कुल 3484 वोट मिले। सज्जन चौधरी को 2858 वोट मिले।

नारायणगढ़: तीसरे राउंड में कांग्रेस समर्थित रिंकी वालिया 2696 वोट हासिल करके 828 मार्जन के साथ पहले स्थान पर आ गई हैं। ममता रानी 1856 वोट के साथ दूसरे, भाजपा प्रत्याशी प्रीतपाल कौर 1402 वोट के साथ तीसरे तथा आप प्रत्याशी अनीता कुमारी 696 वोट के साथ चौथे स्थान पर है।

बरवाला: चौथे राउंड में निर्दलीय उम्मीदवार रमेश बैटरीवाला, जजपा के रमकेश बंसल से 1746 वोट से आगे चल रहे हैं।

तरावड़ी: वार्ड नंबर 3 से अमित बंसल जीते। इन्होंने शिवम बंसल को 53 वोट से हराया।

शाहबाद: जजपा-भाजपा प्रत्याशी डॉ. गुलशन क्वात्रा 6484 वोट जीतें। इन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया।

पेहोवा: भाजपा के आशीष चक्रपाणि 55 वोटों से जीतकर चेयरमैन बने। वार्ड 9 से रविकांत कौशिक 591 वोट से विजयी।

नारायणगढ़: दूसरा राउंड में कांग्रेस समर्थित रिंकी वालिया 1691 वोट के साथ पहले नंबर पर आई। कांग्रेस समर्थित ममता रानी 1307 वोट के साथ दूसरे पर। भाजपा प्रत्याशी प्रीतपाल कौर 930 के साथ तीसरे स्थान पर। आप प्रत्याशी अनीता 540 वोट के साथ चौथे स्थान पर है।

नारायणगढ़: वार्ड नंबर-7 से तरुण कुमार 172 वोटों से जीते। इन्हें कुल 352 वोट मिले।

नारायणगढ़: पहले राउंड में 857 वोट के साथ 130 वोट से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता रानी बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर पर रिंकी वालिया 727 वोट और तीसरे पर भाजपा प्रत्याशी प्रीतपाल कौर 522 वोट तथा आप प्रत्याशी 372 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

कुंडली: 77 वोटों से भाजपा समर्थित शिमला देवी चुनाव जीत कर चेयरमैन बन गई हैं। उन्होंने आप की अंजली को हराया है। शिमला देवी को 1987 और अंजली को 1910 वोट मिले।

गन्नौर: भाजपा के अरुण त्यागी 6110 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस समर्थित सतप्रकाश शर्मा उनको बधाई देकर मतगणना केंद्र से रवाना हो गए हैं। अरुण त्यागी को 10438, सत्यप्रकाश शर्मा को 4328 और आप के अशोक कुमार को 2770 वोट मिले।

महम: वार्ड 1 से कमल पत्नी नरेश ढाका 12 वोटों से, वार्ड 2 से मोनू जागड़ा 214, वार्ड 3 से रेनू पत्नी मान सिंह 241, वार्ड 4 से मोनिका पत्नी संदीप नफे सिंह जांगड़ा 471, वार्ड 5 से अनिल पुत्र अमर सिंह चावरिया 28, वार्ड 6 से गिरधर 271, वार्ड 7 से बसन्त कुमार गिरधर 263, वार्ड 8 से विनोद कुमार 58, वार्ड 11 से चंचल चाबा 218, वार्ड 9 कौशल्या 38 वोटों से जीतीं।

नारायणगढ़: वार्ड नंबर-1 में कुल वोट (822), आईना गुप्ता को 453 वोट (90 वोट से जीत), रेणूबाला को 363 वोट, नोटा 6 वोट मिले। वार्ड-2 कुल वोट (871) नरेंद्र देव को 564 वोट (347 वोट से जीत), शिव चानना को 217 वोट, अंकुर मित्तल को 83, नोटा 7 वोट। वार्ड-4 कुल वोट (771), रानी धीमान को 286 वोट (47 वोट से जीत), इमरान मौहम्मद 239 वोट, श्याम लाल धीमान को 126 वोट, पूजा रानी को 70 वोट, प्रवीन कुमार को 12, नोटा-8 वोट। वार्ड-5 कुल वोट (575), जसविंद्र कौर को 377 वोट (167 वोट से जीत), स्वाति डबलाना को 210 वोट, नोटा- 8 वोट। वार्ड-6 कुल वोट (1006), राजेश कुमार को 789 वोट (601 वोट से जीत), पिंकी सैनी को 188 वोट, सीमा रानी को 23 वोट, नोटा-6 वोट।

लाडवा: वार्ड नंबर 1 शेर सिंह, वार्ड नम्बर 3 से अश्वनी चोपड़ा, वार्ड नंबर 3 से स्वाति 84 वोट से जीती। वार्ड नम्बर 4 से हरजिंदर सिंह, वार्ड नंबर 5 कौशल खुराना, वार्ड 9 से रविन्द्र सिंह राजू सरदार, वार्ड 8 से धर्मपाल सैनी व वार्ड नंबर 10 से अमित खुराना जीते।

शाहाबाद: वार्ड नंबर 4 निशा ठुकराल, वार्ड नंबर 5 से सुनील बत्रा, वार्ड नंबर 6 से विजय कलसी, वार्ड नंबर 7 से नीरज मट्टू, वार्ड नंबर 8 से अमित सिंगला, वार्ड नंबर 9 से जसबीर सैनी जीते।

शाहबाद: नगर पालिका के वार्ड नंबर-9 से प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी के सुपुत्र गौरव बेदी की हार। जजपा विधायक रामकरण काला के समर्थित उम्मीदवार जसवीर सैनी जीते। जसवीर सैनी ने 120 वोटों से जीत हासिल की।

बरवाला: निर्दलीय उम्मीदवार रमेश बैटरीवाला 1274 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर बबीता हंस है।

बरवाला: वार्ड 1 में संजय वाल्मीकि, वार्ड 2 में दिनेश बजाज, वार्ड 3 में जितेंद्र मेहता ने जीत दर्ज की।

समालखा: पहले राउंड की गिनती में चेयरमैन पद के लिए भाजपा कैंडिडेट अशोक कुच्छल 138 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर जजपा प्रत्याशी अशोक गुप्ता हैं। पहले राउंड में अशोक कुच्छल को 249 व अशोक गुप्ता को 111 वोट मिले हैं।

अंबाला: नारायणगढ़ नगर पालिका चुनाव में वार्ड-1 से आन्या गुप्ता, वार्ड-2 से नरेंद्र शर्मा, वार्ड-3 प्रदीप गोयल, वार्ड-4 से रानी धीमान, वार्ड-5 से जसविंदर कौर, वार्ड-6 से राजेश कुमार और वार्ड-9 से राजेश कुमार ने जीत दर्ज की।

तरावड़ी: नगर पालिका चुनाव मतगणना में राउंड एक में BJP चेयरमैन उम्मीदवार राजीव नारंग आगे। नारंग को 980 और वीरेंद्र बंसल बिल्ला को 942 वोट

शाहाबाद: वार्ड 1 से राजेश उप्पल, वार्ड 2 से अजय तुषार, वार्ड 3 से मीनाक्षी शर्मा और वार्ड 6 से विजय कलसी ने जीत दर्ज की।

निसिंग: वार्ड नंबर 1 से 204 वोटों से सुमन देवी जीतीं। वार्ड नंबर 2 से राजपाल भोला ने 40 वोटों से जीत दर्ज की।

समालखा: वार्ड 9 से मनीष देवी जीतीं; मनीषा ने सुनील कुमारी को 51 वोटों से हराया।

बावल नगर पालिका: कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र महलावत ने 1058 वोट से जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीद्वार चंद्रपाल चौकन दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा प्रत्याशी मास्टर शिव नारायण तीसरे नंबर पर रहे। वीरेंद्र महलावत को 2996, चंद्रपाल चौकन को 1938 और भाजपा प्रत्याशी शिव नारायण को 1043 वोट मिले हैं।

सभी पालिकाओं में कुल 5 लाख 70 हजार 208 मतदाता हैं। इनमें 3 लाख 1 हजार 677 पुरुष और 2 लाख 68 हजार 517 महिलाएं। वहीं, 14 ट्रांसजेंडर वोटर भी शामिल हैं। नगरपालिका के लिए कुल 671 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें से 144 संवेदनशील और 92 अतिसंवेदनशील हैं। इन पोलिंग बूथों पर 3355 मतदान कर्मचारी, 69 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 5206 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

28 नगर पालिकाओं में 5 लाख 70 हजार मतदाता

28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 128 पुरुष और 93 महिलाएं हैं। वहीं 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष और 518 महिलाएं शामिल हैं।

इन नगर पालिकाओं में हुए चुनाव

नारायणगढ़, रतिया, भूना, बरवाला, सफीदों, उचाना,घरौंडा, तरावड़ी, निसिंग, असंध, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल- चौधरी, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, इस्मालाबाद, शाहबाद, पिहोवा, लाडवा, समालखा, महम, बावल, गन्नौर, कुंडली, ऐलनाबाद, रानियां, सढौरा। मतगणना के कारण 22 जून को इन सभी चुनावी क्षेत्रों में ड्राइ-डे रहेगा। शराब के ठेके पूरी तरह बंद रहेंगे और बिक्री भी नहीं होगी।

Exit mobile version