हरियाणा के जींद जिले के बराह कलां गांव निवासी युवक की शनिवार रात को अमेरिका में हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलती ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्वजन के अनुसार कपिल अमेरिका के कैलिफोर्निया में काम करता था।

वहां अमेरिकी मूल के एक व्यक्ति को पेशाब से मना किया तो इस पर विवाद हो गया। इस पर अमेरिकी ने कपिल पर गोली दाग दी। इससे कपिल की मौके पर मौत हो गई। कपिल बड़े सपने देख कर अमेरिका गया था। कपिल का शव अमेरिका से भारत आने में 15 दिन का समय लगेगा और इसके के लिए काफी खर्च भी आएगा।

कपिल के पिता ईश्वर गांव में खेती-बाड़ी करता है, जबकि कपिल के चाचा रमेश की पिल्लूखेड़ा में ट्रैक्टर की एजेंसी है। कपिल ने अपने चाचा के पास रह कर ही पढ़ाई की थी। कपिल ढाई साल पहले 45 लाख रुपये खर्च कर डंकी रूट से अमेरिका गया था। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। अब स्वजन के सामने शव भारत लाने की भी चिंता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!