Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में महिलाओं को नए साल से पहले बड़ी सौगात, नई ई-रिक्शा स्वावलंबन योजना को सरकार की मंजूरी के तहत सरकार देगी ई-रिक्शा

हरियाणा सरकार युवतियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लेकर जा रही है। सरकार प्रदेश की एक हजार महिलाओं को एक ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाएगी और उन्हें ई-रिक्शा चलाने के लिए ट्रेनिंग भी देगी। इस योजना को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस पूरी योजना में करीब 692 लाख रुपये खर्च होंगे। यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू होगी।

बता दें कि सरकार यह योजना हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लागू करने जा रही है। इस योजना का लाभ सिर्फ राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा। उनके पास राज्य का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। सरकार जिन महिलाओं को ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाएगी, उनमें 400 बीपीएल परिवार से संबंधित युवतियां व महिलाएं होंगी, जबकि 100 विधवा और बाकी 500 दूसरे वर्ग की महिलाएं होंगी। ई-रिक्शा चलाने वाली युवतियों व महिलाओं की उम्र 18-45 साल के बीच होगी। सरकार ने बीपीएल परिवार से संबंधित लाभार्थी परिवारों की आय सीमा 1.80 लाख और दूसरी जातियों की आय सीमा तीन लाख रुपये तय की है। विधवा महिलाओं के लिए आय सीमा की कोई शर्त नहीं रखी गई है।

वहीं ई- रिक्शा खरीद के लिए बीपीएल परिवारों व विधवा महिलाओं को 50 फीसदी सब्सिडी प्रदेश सरकार की ओर से दी जाएगी और दूसरे वर्ग की महिलाओं व लड़कियों को 30 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। 

Exit mobile version