कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की हरियाणा में एंट्री जनवरी में होगी। 2 दिन से ज्यादा राज्य में रहने के बाद यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी। पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही हुड्डा ने भी यात्रा को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यात्रा की राज्य में सफलता को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। मंगलवार को हुड्डा ने आवास पर बैठक कर यात्रा की सफलता को लेकर चर्चा की। हरियाणा के साथ ही पंजाब कांग्रेस में भी राहुल गांधी की यात्रा को लेकर काफी उत्साह है।

राहुल गांधी की पदयात्रा से पहले आदमपुर उप चुनाव होने हैं। संभावना यह जताई जा रही है कि अक्टूबर या नवम्बर में चुनाव हों। हुड्डा के लिए उप चुनाव की जीत बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। यही कारण है कि वह अभी से आदमपुर को लेकर सक्रिय हो गए हैं। अभी 14 अगस्त को सांसद दीपेंद्र हुड्डा आदमपुर में 3 दिन की पैदल यात्रा भी कर चुके हैं।

भारत जोड़ों यात्रा हरियाणा, पंजाब सहित 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। 150 दिन में यात्रा 3500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ 100 कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!