Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज और कल बादल छाए रहेंगे:सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना; तापमान बढ़ा तो गेहूं, सरसों जैसी फसलों को नुकसान होगा

हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। फरवरी माह में ही अप्रैल जैसी तेज धूप का एहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। कभी अचानक ठंड बढ़ जाएगी तो कभी गर्मी का एहसास होगा।

हरियाणा में आज और कल आंशिक बादल छा सकते हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। 12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि सुबह और देर रात कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में 12 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं के रुख में भी बदलाव आने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और फरवरी के अंत तक यह 30 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच सकता है। शुक्रवार को हरियाणा का रोहतक सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 23.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान स्थिर रहा। आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Exit mobile version