Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने किया कार्यक्रम: राजेश जैन और महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत– पत्रकारों को किए गए आईडी कार्ड वितरित


आज लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि अनेक ऐसे देश है जिनमें अशांति का माहौल बना हुआ है। किसके हाथों में देश की बागडोर है, यह किसी को नहीं पता। ऐसे में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को अपनी भूमिका बिना किसी दबाव व भय के निभानी होगी, तभी लोकतंत्र को बचाया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि मीडिया सच्चाई को सामने लाए और बिना प्रेशर से सही पत्रकारिता करे, ताकि लोगों में विश्वास पैदा हो। यह कहना है एलपीएस बोसार्ड के एमडी व समाजसेवी राजेश जैन का। वे मंगलवार को हरियाणा यूनियन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा आईकार्ड वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस मौके पर महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को यूनियन की सदस्या के आईकार्ड भी दिए गए।

इस मौके पर राजेश जैन ने कहा कि मीडिया अगर सच के साथ अपना कर्तव्य निभाएगी तो निश्चित रूप से देश में क्रांति आ सकती है। एक तरफा खबरों को प्रकाशित करना, सोशल मीडिया पर दिखाकर विपक्ष को पूरी तरह से दरकिनार करना भी सही नहीं है। सच को निर्भिक होकर, बिना किसी दबाव के बाहर लाए और लोकतंत्र को बचाएं।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनावों में अपने मतदान का प्रयोग करने का आह्वान किया, ताकि आपका वोट देश की सरकार बनाने में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान भी किया। साथ ही वर्ष भर में अच्छी स्टोरी निकालने वाले, बेहतरीन फोटो व रोचक तथ्यों के साथ स्टोरी लिखने वाले करीब 10 पत्रकारों को अवार्ड देने की बात कही।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज ने भी मीडिया के माध्यम से मतदान करने का आह्वान किया, ताकि आपके सुनहरे भविष्य के लिए आप अपनी सरकार को स्वयं चुन सके। कहा कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, एक पत्रकार को अपनी ईमानदारी और सच्चाई के साथ कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए।

पत्रकार ही हैं जो समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं, ऐसे में यदि हमारे आईने में ही दरार आ जाएगी तो उसमें दिखने वाला चेहरा भी अपनी वास्तविकता खो देगा।

इस मौके पर हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्षमनमोहन कथूरिया, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, सोमनाथ शर्मा, अनिल शर्मा, डीपीआरओ संजीव सैनी, मनोज वर्मा, सुभाष अरोड़ा, संजीव कौशिका,

नवीन मलिक, पायल आहूजा, महेश चुघ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version