दिवाली पर हुई आतिशबाजी के कारण हरियाणा गैस के चैंबर में तबदील हो गया। हालांकि सुबह होते-होते प्रदूषण में थोड़ी बहुत कमी देखने को मिली है। मगर दिवाली की रात हवा इतनी जहरीली हो गई कि स्वस्थ आदमी भी बीमार पड़ जाए।
वहीं सुबह के समय प्रदूषण में कमी देखने को मिली मगर अब भी प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना हुआ है। वहीं एवरेज एक्यूआई की बात करें तो रोहतक और नारनौल गुरुग्राम से ज्यादा प्रदूषित हैं। रोहतक सहित हरियाणा के 5 शहरों में प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। रोहतक में एक्यूआई 320, नारनौल में 311, बहादुरगढ़ में 306, धारूहेड़ा में 305 और बल्लभगढ़ में 303 एक्यूआई रहा।
वहीं हरियाणा में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं हवा चलने से स्मॉग से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के हलके प्रभाव से हरियाणा में 2 दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी हरियाणा के शहरों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं बाकि हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
दिवाली की रात 12 बजे हरियाणा के 15 शहरों गैस चैंबर गए। यहां मैक्सिमम एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। वहीं कुछ शहर ऐसे जहां रात से सुबह 8 बजे लगातार 500 एक्यूआई बना हुआ है। इसके अलावा कैथल, कैथल, सोनीपत और चरखीदादरी में मैक्सिमम एक्यूआई 400 से ऊपर बना हुआ है।
जाने ग्रैप के स्टेज स्टेज I ‘खराब’ (AQI 201-300) स्टेज II ‘बहुत खराब’ (AQI 301-400) स्टेज III’गंभीर’ (AQI 401-450) स्टेज IV ‘गंभीर प्लस’ (AQI >450)

प्रदेश में प्रदूषण का स्तर देखते हुए ग्रैप 2 की पाबंदियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले 14 नवंबर को एनसीआर में ग्रैप का पहला चरण लागू हो हुआ था। औसत एक्यूआई से अलग मैक्सिमम एक्यूआई इन शहरों में 500 तक पहुंच रहा है। रोहतक, नारनौल, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा, बल्लभढ़ जैसे शहरों में ग्रैप टू की पाबंदियां शुरू हो जाएंगी। इसके कारण डीजल वाहन पर सख्ती और इंडस्ट्रीज के धुएं को नियंत्रण में करने जैसी पाबंदियां शुरू हो जाएंगी ताकि प्रदूषण से बचा जा सके।
