हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ रज़ि न 1342 संबंधित जननायक कर्मचारी एंव मज़दूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग गुर्जर धर्मशाला पानीपत में बुलायी गई मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमित महराना मंच संचालन राज्य महासचिव कृष्ण नोहरा ने किया प्रदेश ने मीटिंग में बताया कि सरकार व विभाग के उच्चअधिकारियों द्वारा यूनियन से वार्ता में मांनी हुई मांगों को न तो लागू करते हैं ना ही सरकारी कर्मचारियों के हित की कोई बात करते है विभाग का निजीकरण करना चाहते हैं सिटी बस सेवा के नाम पर विभाग में पूरे प्रदेश में घोटाला किया जा रहा है चहेतों को फ़ायदा पहुंचाया जा रहा है और 268 रूटो पर अनगिनत प्राइवेट परमिट देना चाहते और अब सरकार दोबारा से रोडवेज़ के बेड़े में किलोमीटर स्कीम की बसे लाना चाहती है

अधिकारी कर्मचारियों की माँगो को लागू करने की बजाय चालक परिचालकों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं कर्मचारी विरोधी फ़रमान जारी कर रहे है कर्मचारी नेताओ ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 23 जून 2023 को रोड़वेज कर्मचारियों की कई मांगो पर सहमति जताई थी जिनके परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया था।

मानी गई मांगो को लागू नही किया जा रहा हैं। चालक परिचालक व लिपिक से अनेक तरह के कार्य लिए जा रहे हैं परंतु कार्यो के अनुसार पे ग्रेड न देकर आर्थिक नुकसान किया जा रहा हैं। चालक परिचालक उपनिरीक्षक, निरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों की देय अर्जित अवकाशों को कम करके आर्थिक नुकसान किया जा रहा हैं। चालक, परिचालकों के रात्रि ठहराव भत्ता को 30 से 10 सीमित करने का फरमान जारी कर दिया हैं। ओवर टाइम पॉलिसी को ताक पर रखकर चालक परिचालकों से 14,15 घंटे कार्य लेकर ओवरटाइम सीमित देकर शारीरिक व आर्थिक नुकसान किया जा रहा हैं। कर्मशाला के कर्मचारियों के कर्मचारियों को सर्विसेज रूल 2016 के साथ जोड़कर अवकाशों को कम करके प्रताड़ित किया जा हैं।ग्रुप डी के कर्मचारियों से तकनीकी पद का कार्य लिया जा रहा हैं जबकि प्रमोशन नही दी जा रही हैं। सभी प्रकार की पूर्ण प्रक्रिया के बाद भर्ती किए गए 2016 के चालको व दादरी डिपो के 52 हैलपरो को पक्का नही किया जा रहा हैं।

रोडवेज विभाग में लगभग 45 तरह की कैटेगिरी फ्री यात्रा सुविधाओं का लाभ ले रही हैं परन्तु 35 से 38 साल तक कार्य करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को फ्री सुविधा न देकर अन्याय किया जा रहा हैं। केंद्र सरकार की तरज पर कर्मचारियों एचरए में बढ़ोतरी की जाये ।सरकार की कर्मचारी व विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों में बहुत रोष हैं। इन फरमानों के खिलाफ अगर सरकार ने 23 जून 2023 को मानी गई मांगो को लागू नही किया तो 14 जुलाई 2024 को हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ रज़ि न 1342 संबंधित जननायक कर्मचारी एंव मज़दूर संघ अम्बाला में साँझा मोर्चा के साथ मिलकर परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करके आगामी बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

मीटिंग में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी अनिल गंगाना,विक्रम अजीत छोककर,विनोदमलिक ,रजनीश पाबला,अनिल धनखड सतीश फ़ौजी,रोहित कॉल अनिलहुडा शामिल हुए

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!