Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Haryana: तीन युवकों ने निगला कीटनाशक, सोशल मीडिया पर बनाया वीडियो, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

रविवार शाम करीब चार बजे चुहड़माजरा गांव के खेतों में तीन युवकों ने कथित रूप से कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को समय रहते बचा लिया। तीनों युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है

रविवार शाम करीब चार बजे चुहड़माजरा गांव के खेतों में तीन युवकों ने कथित रूप से कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को समय रहते बचा लिया। तीनों युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मूदड़ी निवासी मोहित, रोहित और पिलनी निवासी गौरव ने खेतों में जाकर जहरीली कीटनाशक दवा पी ली। जहर खाने से पहले  तीनों युवकों ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में एक युवक कहता दिखाई दे रहा है कि “हम तीनों जहर खाने जा रहे हैं। इसके बाद दूसरा युवक कहता है कि यदि उनकी मौत हो जाती है तो इसके लिए मेहता मूदंडी, कृष्ण, बबलू तथा बबलू नाई के बेटे को जिम्मेदार माना जाए। 

इसी दौरान तीसरा युवक वीडियो में कहता है कि एक लड़की के मामले में उनकी बदनामी हो रही है और हमारी इज्जत पर बात आ रही है, जिसे हम सहन नहीं कर पा रहे हैं। युवक ने यह भी कहा कि उन्होंने सच्चाई बता दी है, लेकिन बदनामी के डर से यह कदम उठा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल अस्पताल में तीनों युवकों की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले लापता हुई एक किशोरी से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि किशोरी जिस युवक के साथ गई थी, वह इन तीनों युवकों का दोस्त है। ऐसे में लड़की के परिजनों को शक था कि इन युवकों ने मुख्य आरोपी की मदद की है। इसी संदेह के चलते उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपों और लगातार दबाव के कारण तीनों युवक मानसिक तनाव में थे, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंची। पूंडरी पुलिस ने युवकों की लोकेशन ट्रेस कर चुहड़माजरा के खेतों में पहुंचकर उन्हें तत्काल कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पूंडरी थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। चिकित्सकों के अनुसार युवकों की सेवन की गई दवा अत्यधिक जहरीली नहीं थी, जिसके चलते समय रहते उपचार मिल सका और उनकी जान बच गई।  तीनों युवकों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version