Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा TET का रिजल्ट घोषित:16.57% अभ्यर्थी पास हुए; 10 साल का सबसे बढ़िया परिणाम

भिवानी। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर रोल नंबर/लॉगिन डिटेल के जरिए चेक कर सकते हैं।
इस बार 16.57% अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। परिणाम को पिछले करीब 10 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है। HTET में लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) और लेवल-3 (PGT) के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस वर्ष परीक्षा में कुल 2,33,294 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 1,66,137 महिलाएं और 67,157 पुरुष अभ्यर्थी थे।
HTET परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई और अब परिणाम घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों को HTET पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
अभ्यर्थी HTET के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रिजल्ट लिंक खोलें। इसके बाद रोल नंबर/मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version