हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटखाई में रूट्स कंट्री स्कूल की बिल्डिंग में कूदकर आत्महत्या करने वाली हरियाणा के पानीपत की छात्रा जेसिका शर्मा (16) का आज (सोमवार को) IGMC अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद, शव परिजनों को सौंपा जाएगा। आज सुबह ही कोटखाई से जेसिका के शव को IGMC लाया गया।
जेसिका ने आत्महत्या क्यों की, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल, इस मामले में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं है। पुलिस के अनुसार, जेसिका ने रविवार सुबह 6 बजे हॉस्टल की 5वीं मंजिल से छलांग लगाई। इससे उसके सिर पर चोट आई और बाजू भी फ्रेक्चर हो गई।
शिमला जिला के कोटखाई उपमंडल के बाघी में नामी स्कूल रूट्स कंट्री की एक छात्रा की माैत का मामला सामने आया है। छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हालांकि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृृष्टया यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की हो।
हालांकि, छात्रा को छलांग लगाते हुए नहीं देखा गया है। छात्रा का शव हॉस्टल के नीचे जमीन पर देखा गया। स्कूल में वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी उम्र 16 वर्ष की थी। छात्रा की पहचान जसिका शर्मा पुत्री दीपक कुमार कुमार गांव एवं डाकघर उरलाना कलां नजदीक ओमशांति मंदिर तहसील अमलोड़ा जिला पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है।
