Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने तीसरी बार किया शेड्यूल जारी: 9 जिलों में 3 दिन एग्जाम

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने तीसरी बार शेड्यूल जारी किया है। पहली बार हुई परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिस वजह से भर्ती परीक्षा उस समय रद्द करनी पड़ी। वहीं इस बार परीक्षा में पहले से ज्यादा सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

परीक्षा तीन दिनों में 31अक्टूबर, एक नवंबर व दो नवंबर को ली जाएगी। तीनों दिनों में दो-दो सत्र में परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 23 अक्टूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू होंगे। किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास और 10वीं में हिन्दी या संस्कृत विषय पढ़ा होना जरूरी है। मिली जानकारी के अनुसार इन हिंदी पेपर के लिए पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व फरीदाबाद में परीक्षा केंद्र के लिए जिले को चुना गया है। इन जिलों के सब डिवीजनों पर भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। तीन दिनों में दो-दो शिफ्ट में पेपर होगा।

Exit mobile version