हरियाणा में दुर्गा अष्टमी के दिन स्कूलों के टाइम में बदलाव किया गया है। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसके तहत 30 सितंबर, (मंगलवार को) दुर्गा अष्टमी के दिन सभी राजकीय विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई तक रहेगा।
दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट के समय अन्य दिनों के सामान रहेगा उसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
