Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा रोड़वेज वर्कस यूनियन संबंधित सर्वकर्मचारी संघ रोहतक डिपो की मीटिंग- चुने गए वर्किंग कमेटी सदस्य व जरनल कौशल सदस्य

रोहतक: आज हरियाणा रोड़वेज वर्कस यूनियन संबंधित सर्वकर्मचारी संघ रोहतक डिपो कमेटी की मीटिंग युनियन कार्यालय में प्रधान हिम्मत राणा की अध्यक्षता में की गई। मीटिंग का संचालन सचिव सतबीर मुंढाल ने किया। प्रधान ने बताया जो आल इंडिया रोड़ ट्रांसपोर्ट वर्कस फैडरेशन 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन 16 जुलाई से 18 जुलाई तक हिसार में फलैयिंगों टूरिजम काम्पलैक्स में सौहार्दपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। जिसमें हरियाणा में सरबत सिंह पुनिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंद्र सिंह वधवा को सचिव, रामआसरे यादव व जयकवार दहिया को वर्किंग कमेटी सदस्य, एवम् बिजेन्द्र अहलावत व नवीन राणा व नरेन्द्र दिनोद को जरनल कौशल सदस्य चुना गया है।

इसके इलावा मीटिंग में रोहतक डिपो के कर्मचारियों की तरफ से जो सहयोग दिया गया उसके लिए भी सभी साथियों का धन्यवाद करते हैं। रोहतक डिपो में कर्मचारियों की समस्याओं बारे भी विचार किया गया। कुछ समय पहले से जो रात्रि ठहराव बंद किए गये है। जनता की सुविधाओं को देखते हुए उनको पुनः चलाया जाए। कर्मचारियों की एल.टी.सी का भुगतान समय पर किया जाए। महानिदेशक के पत्र के अनुसार कर्मचारियों से वरिष्ठता के आधार पर कार्य लिया जाए। इसके इलावा डिपो में कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के बारे भी विचार किया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से मौजूद रहे। साथी जय कवार दहिया, रामबीर, प्रदीप हुड्डा, रामभज, विनोद, राजपाल, रणवीर दहिया, नरेन्द्र बखेता, सतेन्द्र हुड्डा व बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version