Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा रोडवेज परिचालको ने सरकार से पे ग्रेड रिवाइज करने की मांग की, काले बल्ले लगाकर दर्शाया रोष !

पानीपत डिपो में कार्यरत सभी परिचालक वर्कशाप गेट पर एकत्रित हुए और परिचालक पे ग्रेड रिवाइज न करने पर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्शाया इसके बाद सयुक्त रूप से फैसला लिया गया कि सभी परिचालक मात्र एक दिन के लिए बाजु पर काला बल्ला लगाकर मार्ग पर अपनी नियमित सेवाएं देते हुए अपना रोष दर्शायेगें ।

हरियाणा रोडवेज के परिचालको की लबें समय से प्रमुख एक मात्र मांग पे ग्रेड रिवाइज की है । जिसको बार -२ रोडवेज कर्मचारी संगठन द्वारा सरकार के सम्मुख रखने पर भी आज तक सरकार द्वारा कोई हल नहीं किया गया । दुसरी तरफ सरकार द्वारा कर्मचारियो की वेतन विसंगती दुर करने बारे बार -२ ताल ठोकी जाती है।

जबकि रोडवेज विभाग के परिचालकों की पे ग्रेड की समस्या ज्यो की त्यो है। अतः रोडवेज विभाग के समस्त परिचालक हरियाणा सरकार से मांग करते है कि ग्रुप सी में कार्यरत राजस्व विभाग के पटवारियों की भांति परिचालको का भी पे ग्रेड रिवाइज करते हुए 35400 किया जायें । क्योंकि परिचालक भी ग्रुप सी का कर्मचारी है और पटवारी की तरह सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी करने का कार्य करता है। इसलिए समय रहते सरकार हरियाणा रोडवेज के परिचालक पे ग्रेड की सुध लेते हुए इसमें बढौतरी करने का कार्य करे अन्यथा आगामी समय में हरियाणा रोडवेज के समस्त परिचालक एक प्लेटफ़ार्म पर एकत्रित होकर एक रणनिति के तहत बडे आन्दोलन का आहवान करेगें । जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी सरकार की होगी । कार्यक्रम में विकास, राकेश, बलराम, सुल्तान, चरण सिंह, अनिल कुण्डु, सन्दीप, राजेश, विनोद आदि परिचालक मौजुद रहें।

Exit mobile version