राज्य महासचिव जगदीप लाठर ने एक बयान के द्वारा बताया कि जब तक कर्मचारियों की मांगों समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता जब तक संगठन इसी प्रकार संघर्षरत रहेगा और इस तानाशाह के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा
एक अन्य बयान में डिपो प्रधान सोनू हुडा ने बताया कि महाप्रबंधक महोदय रोहतक लगातार कर्मचारियों से द्वेष भावना कर रहे हैं और धरने पर बैठे कर्मचारियों को लगातार प्रताड़ित करने का कार्य कर रहे हैं हम इस प्रकार की प्रताड़ना को कतई सहन नहीं करेंगे और इस प्रकार तानाशाही करके कर्मचारियों के इस आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता यह महा प्रबंधक की बहुत बड़ी भूल होगी हम महाप्रबंधक को बता देना चाहते हैं कि इस प्रकार कर्मचारियों के संयम की परीक्षा न लें। हरियाणा रोडवेज का कर्मचारी विभाग के लिए समर्पित है वह किसी भी प्रताड़ना को इस प्रकार सहन नहीं करेगा हम जिला प्रशासन व हरियाणा रोडवेज के उच्च अधिकारियों से मांग करते हैं कि रोहतक में चल रहे प्रकरण पर संज्ञान ले और इस मामले का बातचीत के माध्यम से निपटारा करने का काम करें।
ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक खोखर ने आज धरने में शिरकत की।
आज मुख्य रूप से प्रहलाद सिंह दलाल मनोज हुड्डा, कुलदीप, जोगिंदर, सुनील अहलावत, सुरेंद्र, बिरजू हुडा, सिल्क राम, धर्मेंद्र, देवेंद्र दलाल,देवेंद्र हुडा, ओमप्रकाश सांगवान, अशोक हुड्डा, मनोज ,संजय परवीन लाठरआदि मौजूद रहे।
