हरियाणा रोडवेज जागृति मंच रजिस्टर्ड नंबर 2089 की राज्य कार्यकारिणी कमेटी की मीटिंग जींद डिपो के यूनियन कार्यालय में की गई । जिसका संचालन राज्य महासचिव राजबीर सैनी ने किया और मीटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह और राज्य सचिव अजमेर सिंह कटारिया ने की । मीटिंग के दौरान जागृति मंच द्वारा माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार और परिवहन मंत्री को पूर्व में दिए गए कर्मचारियों से संबंधित 6 मांगों को पूरा करने बारे दिए गए मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें मुख्य 6 मांगे परिचालक पे ग्रेड ,जोखिम भत्ता, बोनस, चालक पे ग्रेड वर्दी जूता व धुलाई भत्ता,रिटायर्ड कर्मचारियों को बसों में फ्री यात्रा करवाने, 2016 के चालकों को पक्का करना , परंतु हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा रोडवेज जागृति मंच द्वारा दिए गए मांग पत्र वर्तमान समय तक भी कार्यवाही ना करके कर्मचारियों को उनका लाभ नहीं दिया गया है, जिस कारण चालक-परिचालक कर्मचारियों में भारी रोष व निराशा है ।

इसके लिए आज की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि हरियाणा रोडवेज जागृति मंच 27 तारीख से अनोखी हड़ताल करने जा रहा है जब तक सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी जाती तब तक चालक परिचालक यह हड़ताल अनिश्चितकालीन तक लागू रखेंगे । इसके लिए जागृति मंच राज्य कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, परिवहन मंत्री, प्रधान सचिव परिवहन विभाग, डीजीपी हरियाणा पुलिस, लेबर कमिश्नर हरियाणा, निदेशक महोदय राज्य परिवहन हरियाणा को नोटिस के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा और रक्षा बंधन के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए जागृति मंच द्वारा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस अनोखी हड़ताल को एक सप्ताह देरी से करने का निर्णय लिया गया है ताकि आमजन को त्यौहार के अवसर पर बसों से संबंधित असुविधा का सामना न करना पड़े ।

जिसके लिए 16 अगस्त 2024 को हरियाणा रोडवेज जागृति मंच द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला स्तर पर सभी डिपो महा-प्रबंधकों के माध्यम से जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और जिला श्रम आयुक्त के नाम नोटिस दिया जाएगा कि आने वाली 27 अगस्त को राज्य परिवहन विभाग में कार्यरत चालक परिचालक कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपनी बसों में बसों की सीटों की क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाना शुरू करेंगे और यदि बसें ओवरलोड हो जाती हैं तो चालक परिचालक कर्मचारी उसी स्थान पर अपनी बसों को शांतिप्रिय तरीके से रोककर यात्रियों को इस बारे समझाने का प्रयास करेंगे और स्थिति को मध्यनजर रखकर डायल 112 पर कॉल करके पुलिस प्रशासन की सहायता से बसों में यात्रियों को सीटों की क्षमता अनुसार ही बैठाएंगे क्योंकि बसों को ओवरलोड चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की उल्लंघना करना है, परंतु परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा चालक परिचालक कर्मचारियों पर यातायात आय बढ़ाने के नाम पर बसों को ओवरलोड करके चलाने पर मजबूर किया जाता है और कम यातायात आय व कम केएमपीएल आने पर कर्मचारियों को नियम 7 व 8 के तहत चार्जशीट जारी की जाती है और कॉफी बार तो कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी भी कर ली जाती है जोकि एक गंभीर विषय है और इससे अधिक व्यंग्य का विषय तो यह है कि डिपो अधिकारियों द्वारा केवल कागजों में आदेश जारी कर दिए जाते हैं कि बसों में सीटों की क्षमता अनुसार ही यात्रियों को बैठाना सुनिश्चित किया जाए, लेकिन धरातल पर अधिकारियों द्वारा ही उन आदेशों को मान्य नहीं होने दिया जाता है,जिसका ताजा उदाहरण यह है कि कुछ समय पहले पंचकुला डिपो की एक बस जोकि ओवरलोड थी उसमें लगभग 2 से 3 बसों के बराबर यात्रियों की संख्या थी जिस कारण ओवरलोड होने के कारण वह बस पलट गई थी और माननीय परिवहन मंत्री द्वारा चालक परिचालक कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था ।

इसलिए जागृति मंच द्वारा जनता से भी निवेदन किया गया कि सभी आमजन हरियाणा सरकार से परिवहन विभाग में बसों की संख्या बढ़ाने की मांग करें ताकि हरियाणा राज्य परिवहन में बसें आने पर यात्रियों/छात्र/छात्राओं को बसों की सुविधा के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध हो और जनता से भी अनुरोध किया जाता है कि हमारी इस अनोखी हड़ताल में कर्मचारियों की मांगे पूरा करवाने में सहयोग करें,यदि सरकार द्वारा हमारी मांगे मान ली जाती है तो हमें जनता को सुविधा देने में कोई परहेज नहीं है और यदि फिर भी सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती है तो यूनियन द्वारा कोई हड़ताल जैसा ठोस निर्णय लेने में संकोच नहीं किया जाएगा । कर्मचारियों के इस निर्णय से जो असुविधा जनता को होगी उसकी सारी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार और परिवहन विभाग तथा डिपो प्रशासन के अधिकारियों की होगी । आज की मीटिंग में राज्य कार्यकारिणी से रामधन खेड़ा, प्रीतम बागड़ी, सुरेंद्र वकील, अमन जांगड़ा, संदीप खटकड़, सुखविंद्र भूंगला,नरेश सैनी, बलकार सिंह बारना, सुरेश सैनी, अभिषेक शर्मा, विक्रम खान, अमरजीत सैनी, सुरेंद्र अठवाल,सुनील वर्मा, जोगिंद्र फौजी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!