Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी फिर मिले CM सैनी से: सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र

हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कमेटी का शिष्टमंडल माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से दोबारा उनके निवास स्थान संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ में मिले और हरियाणा राज्य परिवहन में कार्यरत चालक परिचालक भाइयों की मांगों को लेकर दोबारा 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा ।

जिसमें चालक परिचालक के पे ग्रेड में बढ़ोतरी की जाए , वर्ष 2016 में आऊट सोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत नियुक्त चालक को डेट ऑफ ज्वाइनिंग से पक्का किया जाए, चालक परिचालक कर्मचारी को जोखिम भत्ता दिया जाए, चालक परिचालक कर्मचारी का वर्दी भत्ता, जूता भत्ता और धुलाई भत्ता बढ़ाया जाए और चालक परिचालक कर्मचारी बकाया सारा बोनस दिया जाए । जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने फिर दोबारा ठोस आश्वासन दिया कि इन सभी पांचों मांगों पर हरियाणा सरकार जल्द से जल्द कार्यवाही करेगी और संबंधित कर्मचारियों को लाभान्वित किया जाएगा ।

आज की इस मौके पर राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह, राज्य महासचिव राजबीर सैनी, राज्य उप प्रधान अभिषेक शर्मा, राज्य सह खजांची अमन कुमार, कानूनी सलाहकार संदीप खटकड़ व विनोद सैनी, राज्य सचिव अजमेर सिंह, राज्य सहसचिव नरेश सैनी, संदीप खोखर, योगेश यादव व मुख्य संपादक सुरेंद्र जांगड़ा आदि मौजूद रहे ।


साथियों जागृति मंच हमेशा ही कर्मचारी हित में इसी प्रकार मांगों को लागू करवाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करता आया है और भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी मांगों और मौलिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ता रहेगा ।

Exit mobile version