Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हरियाणा रोडवेज चालक संघ की मीटिंग; चालकों को पक्का करवाना, स्टैंड इंचार्ज बनवाना व पे ग्रेड बड़वाने जैसी मांगों पर मंथन किया गया

बीते दिन 25 जुलाई 2022 को रोहतक डिपो में हरियाणा रोडवेज चालक संघ की मीटिंग चालक संघ के कार्यालय में राज्य प्रधान कृष्ण कादयान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रोहतक डिपो के काफी चालकों ने भाग लिया और चालको के हितों के लिए विचार विमर्श किया गया जिसमें कृष्ण कादयान, ओम प्रकाश, देवेंद्र सिंह और संजीव कुमार जी ने बताया की चालको की कई डिमांडे और निकलने जा रही हैं जैसे 2002 के चालकों को पक्का करवाना चालकों को स्टैंड इंचार्ज बनवाना चालकों का पे ग्रेड बड़वाना और 2016 के चालकों को भी पक्का करवाने के बारे में विचार विमर्श किया।

इनकी जो डिमांड हैं वह जल्दी पूरी होंगी और दोबारा से मेन अधिकारियों से मिला जाएगा और आशा है यह काम पूरे होंगे और विभाग में दिसंबर तक काफी नई ब से आने की उम्मीद है। जिससे विभाग में कुछ जान आएगी और अपने चालक परिचालकों को और वर्कशॉप की भर्ती भी होने की उम्मीद है और उसके साथ ही रोहतक डिपो के जीएम श्री विकास नरवाल जी से मिलेऔर जी एम साहब को चालक संघ ने बधाइयां दी इस मौके पर जोगिंदर सिंह प्रधान अशोक कुमार उप प्रधान श्री बजिंदर सिंह श्री बलवान सिंह श्री जसवीर सिंह श्री जयबीर कलोई,शेखर आसन, युद्धवीर सिंह, कुलदीप, जयभगवान,नरेश नेहरा, जगबीर आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version